{"_id":"6acfd0c4739b641942074187","slug":"vedic-mathematics-result-pending-for-33-months-mahoba-news-c-225-1-mah1001-129675-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: 33 माह से लटका वैदिक गणित का रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: 33 माह से लटका वैदिक गणित का रिजल्ट
विज्ञापन
महोबा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (बीयू) में जनवरी 2024 में हुई वैदिक गणित की परीक्षा का परिणाम अब तक जारी नहीं हुआ है। इससे कोर्स में नए दाखिले नहीं हो पा रहे हैं और इसके बंद होने की नौबत आ गई है।
जनपद के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रम में अध्ययन करते हैं। विश्वविद्यालय के गणित विभाग ने शिक्षक सत्र 2023-24 में डेढ़-डेढ़ माह के वैदिक गणित व एडवांस वैदिक गणित के दो सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए थे।
18 सीटों वाले वैदिक गणित कोर्स में 12 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया था, जिनमें से आठ ने जनवरी 2024 में परीक्षा दी थी। इस परीक्षा का परिणाम आज तक जारी नहीं हुआ।
विज्ञापन
विवि के गणित विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अवनीश कुमार का कहना है कि परिणाम जारी करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन और परीक्षा नियंत्रक को तीन बार पत्र लिखे जा चुके हैं लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर का कहना है कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। पता करने के बाद ही कुछ कह पाना संभव होगा।