{"_id":"58824dd54f1c1bc346eff1f5","slug":"varanasi-and-allahabad-team-entered-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारस और इलाहाबाद की टीम ने डाला डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस और इलाहाबाद की टीम ने डाला डेरा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Fri, 20 Jan 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले में विधानसभा चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए जिलेभर में अलग अलग टीमें लगाकर चेकिंग अभियान शुरू करा दिया है। इतना ही नहीं मध्य प्रदेश से आने वाली शराब व अवैध शराब को पकड़ने के लिए बनारस और इलाहाबाद से आबकारी विभाग की टीमों ने जिले में डेरा जमा लिया है।
विधानसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकरी वीरेश्वर सिंह ने उड़नदस्ता, वीडियो निगरानी टीम, मोबाइल टीम, आबकारी और पुलिस टीम सहित आधा दर्जन टीमें गठित कर दी है। जो अधिकारियों से साथ जिले में चेकिंग अभियान चला रहीं है। साथ ही आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को भी चिंहित करने का काम कर रही है।
इससे जिले में इन दिनों खलबली मची है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने उड़नदस्ता की आधा दर्जन गाड़ियों में जीपीएस सिस्टम लगा दिया है। इससे अब अधिकारियों की पल पल की लोकेशन कंट्रोल रूम को मिल रही है। शराब की बरामदगी के लिए बनारस और इलाहाबाद से आई आबकारी विभाग की टीम ने जिले में डेरा जमा लिया है। जो जगह जगह चेकिंग कर रही है। आबकारी टीम सबसे ज्यदा ध्यान यूपी एमपी की सरहद पर दे रही है। यहां से निकलने वाले वाहनों की कड़ी चेकिंग की जा रही है।