{"_id":"6aa1a28366443b32d30befed","slug":"vaccination-of-animals-infected-with-lumpy-virus-begins-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-128648-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: लंपी वायरस से ग्रसित पशुओं का टीकाकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: लंपी वायरस से ग्रसित पशुओं का टीकाकरण शुरू
विज्ञापन
फोटो 09 एमएएचपी 05 परिचय-कस्बा खन्ना में लंपी वायरस से ग्रसित मवेशियों का टीकाकरण करते पशु चिकि
खन्ना (महोबा)। जिले में लंपी वायरस के बढ़ते प्रकोप और पशुओं की मौत होने की खबर अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद विभाग हरकत में आ गया है। बुधवार से पशु चिकित्सकों की टीम ने गांव-गांव पहुंचकर टीकाकरण शुरू कर दिया है। इससे पशुपालकों ने राहत की सांस ली है।
ब्लॉक कबरई के कस्बा खन्ना व आसपास के गांवों में कई मवेशी लंपी वायरस से ग्रसित हैं। खन्ना क्षेत्र में तीन मवेशियों की मौत होने और कई के बीमार होने से परेशान पशुपालकों की समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। नौ सितंबर के अंक में लंपी वायरस की चपेट में आ रहे मवेशी, तीन की मौत शीर्षक से खबर प्रकाशित की जिसके बाद पशुपालन विभाग की नींद टूट गई।
बुधवार को पशु विभाग के कर्मचारियों की टीमों ने गांव-गांव पहुंच पशुओं का टीकाकरण शुरू किया। पशुपालक देवकरन, प्रमोद आदि ने बताया कि टीकाकरण शुरू होने से बीमार पशुओं के ठीक होने व अन्य पशुओं के चपेट में न आने से राहत मिलेगी। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कुमार का कहना है कि वह स्वयं टीम के साथ पशुओं का टीकाकरण करा रहे हैं। ताकि मवेशियों को बीमारी से बचाया जा सके।