{"_id":"5ff355808ebc3e41033e5fcd","slug":"vaccination-mahoba-news-knp6039975186","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज होगा कोरोना से बचाव के लिए लगाई जाने वाली वैक्सीन का पूर्वाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज होगा कोरोना से बचाव के लिए लगाई जाने वाली वैक्सीन का पूर्वाभ्यास
विज्ञापन
सीएचसी जैतपुर में निरीक्षण करते एसडीएम
- फोटो : MAHOBA
महोबा। कोरोना से बचाव के लिए लगाई जाने वाली वैक्सीन का पूर्वाभ्यास (ड्राई-रन) मंगलवार को होगा। इसके लिए नगर में महिला अस्पताल और पांच सीएचसी को चिन्हित किया गया है।
सीएमओ डॉ. मनोज कांत सिन्हा ने बताया कि इस संबंध में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की बैठक हो चुकी है। इसमें सारी कार्ययोजना भी तय कर ली गई है। कोरोना वैक्सीनेशन के अभियान को पूरी गति से संचालित किए जाने के मद्देनजर जिले को ड्राई रन में शामिल कर लिया गया है। जिले के महिला अस्पताल और पांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 25-25 लोगों को वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा।
पनवाड़ी संवाद के मुताबिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद में मंगलवार को ड्राई-रन के लिए 25 स्वास्थ्य कर्मियों की सूची बनाई गई है। साथ ही कोरोना वैक्सीन लोगों को लगाए जाने के लिए यहां चार वार्ड बनाए गए हैं।पहले वार्ड में वैक्सीन लगवाने आए लोगों को बैठाया जाएगा। दूसरे वार्ड में वेटिंग रूम होगा। इसमें वैक्सीन लगवाए आने वाले लोगों को पेपर चेक किए जाएंगे। तीसरे वार्ड में वैक्सीन का डोज दिया जाएगा। जबकि, चौथे वार्ड में वैक्सीन लगवाने वाले शख्स को 30 मिनट तक रखा जाएगा। ताकि उसे कोई दिक्कत न हो, तो उसे संभाला जा सके। सीएचसी में इसके लिए दो टीमें बनाई गई हैं। साथ ही वहां सुरक्षा के भी इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन
कुलपहाड़ संवाद के मुताबिक, करोना वैक्सीन के पूर्वाभ्यास के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ,कुलपहाड़ के चार वार्डों में व्यवस्था की गई है। इसमें जिले से चुनिंदा 25 कर्मचारियों को तैयार किया गया है। सुरक्षा के लिए यहां पुलिस की भी ड्यूटी लगाई गई है। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अमरीष राजपूत ने बताया कि ड्राई रन को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को ट्रेनिंग भी दी जा चुकी है। बेलाताल संवाद के अनुसार, सीएचसी जैतपुर में डिप्टी कलेक्टर सौरभ पांडेय ने वैक्सीन के पूर्वाभ्यास को लेकर अस्पताल का निरीक्षण किया। चिकित्सा प्रभारी डॉ. पी के सिंह ने बताया कोविड-19 के वैक्सीनेशन को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। साथ ही बैठक कर कर्मचारी को वैक्सीनेशन को लेकर ब्रीफिंग कर दी गई है। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर सौरभ पांडे, डॉ. राजेश वर्मा, डॉ. आशुतोष सोनी, डॉ. महेंद्र कुमार, फार्मासिस्ट शैलेंद्र कुमार, लैब टेक्नीशियन प्रवीण कुमार मौजूद रहे।
चरखारी संवाद के मुताबिक, सीएचसी में वैक्सीन के पूर्वाभ्यास को लेकर सभी तैयारियां कर ली गई हैं। अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डॉ. विनोद कुमार ने सोमवार को तैयारियों का जायजा लिया। इसके बाद एसडीएम राकेश कुमार ने तहसील टास्क फोर्स की बैठक में बुलाई। इसमें वैक्सीनशन के ड्राई रन पर चर्चा की गई। बैठक में तहसीलदार परशुराम पटेल, डॉ. सुनील कुमार सचान, डॉ. इफ्तिखार खान और सबइंस्पेक्टर राजेश कुमार मौजूद रहे।