फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Use cloth bags: DM

पॉलिथीन के स्थान पर कपड़े से बने थैले का करें प्रयोग- डीएम

Mon, 04 Jul 2022 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Use cloth bags: DM
महोबा। डीएम मनोज कुमार के नेतृत्व में रविवार को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने को लेकर जागरुकता अभियान चलाया गया। इस दौरान जगह-जगह फैली पॉलिथीन को एकत्र कराया गया। लोगों को पॉलिथीन के स्थान पर कपड़े से बने थैले उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

शहर के कलक्ट्रेट, रामकुंड, राठ चुंगी, पुलिस लाइन आदि स्थानों पर अधिकारियों ने कर्मचारियों के साथ अभियान चलाया। पॉलिथीन का उपयोग न करने से संबंधित संदेश लाउडस्पीकर के माध्यम से प्रसारित कराए गए। कर्मचारियों ने जगह-जगह फैली 50 किलोग्राम से अधिक पॉलिथीन को एकत्र किया। इस मौके पर डीएम ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए घातक है। लोग इसका उपयोग न करें और दैनिक सामग्री लाने के लिए कपड़े के थैले का ही उपयोग करें। शासन ने एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया है। जिसका सभी लोग पालन करें, अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। अभियान में एडीएम आरएस वर्मा के अलावा पालिका कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed