{"_id":"57b49ab44f1c1b61556eb6ab","slug":"urmila-fermentable-dam-opened-two-more-gates","type":"story","status":"publish","title_hn":"उर्मिल बांध उफनाने से खोले गए दो और फाटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उर्मिल बांध उफनाने से खोले गए दो और फाटक
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Wed, 17 Aug 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
उर्मिल बांध के फाटक खोलने के बाद निकलता पानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उर्मिल बांध में प्रति घंटा 20 सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रहे पानी के चलते सिंचाई विभाग के अफसरों ने बांध के दो और फाटक खोल दिए हैं। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बांध में डेरा जमा लिया है और पल पल की नजर रखी जा रही है। उर्मिल बांध में 236.50 मीटर पानी भरने की क्षमता है जबकि बांध में 236.80 मीटर पानी भर गया है। सिंचाई विभाग के अधिशाषी
अभियंता विशम्भर सिंह ने बताया कि 8464 क्यूसेक पानी बांध का निकाला गया। वहीं, सलारपुरा से मदन सागर के लिए निकली नहर के टूट जाने से खेतों और तिंदौली गांव के मजरे में पानी घुस गया है। उर्मिल बांध के फाटक खोले जाने से सिंहपुर बैराज ओवर फ्लो होने से सिजरिया, डिगरिया सहित कई गंावों में पानी घुस गया है। सिंहपुर बैराज में तेजी से बढ़ रहे पानी को देखते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने सिंहपुर बैराज के भी दो फाटक खोल दिए है। जिससे चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है।