{"_id":"2a5f7851d9e86d62d5f5b24e23c55caa","slug":"uri-officers-sleep-bomb-rumor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बम की अफवाह से उड़ी अफसराें की नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बम की अफवाह से उड़ी अफसराें की नींद
Updated Thu, 09 Apr 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम पाठा में एक खेत में कटाई करते समय ट्रांसमीटर और गुब्बारा देख भगदड़ मच गई। किसान बम की शंका के मद्देनजर खेताें से दूर-दूर भाग गए। इसकी सूचना पुलिस को दी। बम की अफवाह फैलते ही जिले भर की पुलिस हरकत में आ गई।
ग्राम पाठा निवासी मुरलीधर धोबी अपने परिवार के साथ खेत में कटाई कर रहा था। अपराह्न करीब चार बजे कटाई करते समय खेत के बीचाेंबीच पहुंचने पर फसल के अंदर एक ट्रांसमीटर और उसमें लगा वायर और गुब्बारा देख किसान घबरा गया और बम की आशंका होने पर शोर मचाते हुए भागा। आसपास के किसान भी बम पड़े होने की अफवाह सुनकर खेताें से भाग गए। खेत में बम पड़े होने की अफवाह से पुलिस अधिकारियाें के साथ मीडिया कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर जुटी भारी भीड़ को पुलिस ने दूर ही रोक दिया। सीओ चरखारी धनंजय कुशवाहा ने किसी तरह हिम्मत कर डंडे से उसे हिला डुलाकर देखा और अपने साथ ले गए। उन्हाेंने बताया कि यह कोई बम नहीं बल्कि मौसम विभाग द्वारा छोड़ा गया बैलून है।