फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Urban Cooperative Bank's capital increased to Rs 7,909.55 lakh

Mahoba News: अर्बन कोआपरेटिव बैंक की पूंजी हुई 7,909.55 लाख

Mon, 27 Nov 2023 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 27 Nov 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Urban Cooperative Bank's capital increased to Rs 7,909.55 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। शहर के एक गेस्ट हाउस में रविवार को अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की 20वीं वार्षिक साधारण सभा आयोजित हुई। इस दौरान साल भर का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। वित्तीय वर्ष 2022-23 में अर्बन कोआपरेटिव बैंक की पूंजी 7,909.55 लाख हो गई है।

साधारण सभा के दौरान सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता आरपी गुप्ता ने कहा कि बैंक बेहतर काम कर रही है। बैंक की हर संभव मदद की जाएगी। पालिका अध्यक्ष डॉ. संतोष चौरसिया ने बैंक की प्रगति की सराहना की। बैंक के सचिव ज्योति कुमार पुरवार ने वर्ष 2022-23 में बैंक की प्रगति का लेखाजोखा प्रस्तुत किया। बताया कि वर्ष 2022-23 में बैंक ने 139.22 लाख रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। निजी पूंजी वर्ष 2021-22 की तुलना में 7,381.38 बढ़कर वर्ष 2022-23 में 7,909.55 लाख रुपये हो गई है। लेखा परीक्षक की ओर से बैंक को भारतीय रिजर्व बैंक के मानकों के तहत अ श्रेणी में रखा है और 100 में से 90 अंक प्राप्त हुए हैं। वर्तमान में बैंक में खाताधारकों की संख्या 10,864 हो गई है। इस दौरान बैंक के संरक्षक मंडल के सदस्य गयाप्रसाद तिवारी, कमलेश कुमार विश्वकर्मा, एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार, साहित्यकार प्रमोद सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed