फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Uprooted roads... water is not reaching the localities

Mahoba News: उखड़ी सड़कें... मोहल्लों में नहीं पहुंच रहा पानी

Thu, 12 Mar 2026 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Uprooted roads... water is not reaching the localities
फोटो 11 एमएएचपी 10 परिचय-इंद्रहटा गांव में राजू मिश्रा के मकान के बाहर टूटी सड़क व निकले पाइप।
महोबा/अजनर। ब्लॉक जैतपुर की ग्राम पंचायत नगाराडांग गांव में लाखों रुपये की लागत से बनी पानी की टंकी और पाइपलाइन डालने के काम में बरती गई लापरवाही ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी है। नगाराडांग और इंद्रहटा गांव में टूटी सड़कों से आवाजाही में दिक्कत हो रही है। कई मोहल्लों में पानी नहीं पहुंच रहा है। गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। बावजूद इसके समय से काम पूरा न कराए जाने से ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन

नगाराडांग गांव में करीब एक माह पहले टंकी में पानी भरते ही रिसाव शुरू हो गया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। मरम्मत के बाद अफसरों ने निरीक्षण कर पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से होने का दावा किया था लेकिन कई मोहल्लों में अभी भी पानी नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन

गांव के कुरयाना मोहल्ला में रहने वाले पल्लू के घर के पास करीब 50 फीट पाइपलाइन अधूरी पड़ी है। इससे मुखिया मोहल्ला और कछियाना मोहल्ला में अभी तक पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है। पेयजल के अभाव में ग्रामीणों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाइपलाइन बिछाने के दौरान गांव की कई सड़कों को खोदा गया लेकिन सड़कों की मरम्मत का कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। करीब एक माह बाद भी अभी तक महज 40 से 50 प्रतिशत ही मरम्मत कार्य पूरा हो सका। 50 फीसदी से अधिक सड़कें टूटी पड़ी हैं।
ऐसे में लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जिन क्षेत्रों में पानी की सप्लाई शुरू हुई है वहां भी सिर्फ 10 से 30 मिनट ही पानी दिया जा रहा है। ग्रामीणों को पर्याप्त आपूर्ति नहीं मिल पा रही है।

वहीं, इंद्रहटा गांव का हाल भी कुछ ऐसा ही है। इंद्रहटा में पाइपलाइन बिछाने के दौरान सड़कों को खोदा गया लेकिन मरम्मत का कार्य अभी तक पूरा नहीं हो सका। कई स्थानों पर सड़कें खोदी पड़ीं हैं तो कहीं पाइपलाइन दिखाई दे रही हैं। कनेक्शन देने के बाद नलों में टोटियां भी नहीं लगाई गईं। इससे पाइप ग्रामीणों के दरवाजों पर लटक रहे हैं।

फोटो 11 एमएएचपी 10 परिचय-इंद्रहटा गांव में राजू मिश्रा के मकान के बाहर टूटी सड़क व निकले पाइप।

फोटो 11 एमएएचपी 10 परिचय-इंद्रहटा गांव में राजू मिश्रा के मकान के बाहर टूटी सड़क व निकले पाइप।

फोटो 11 एमएएचपी 10 परिचय-इंद्रहटा गांव में राजू मिश्रा के मकान के बाहर टूटी सड़क व निकले पाइप।

फोटो 11 एमएएचपी 10 परिचय-इंद्रहटा गांव में राजू मिश्रा के मकान के बाहर टूटी सड़क व निकले पाइप।

फोटो 11 एमएएचपी 10 परिचय-इंद्रहटा गांव में राजू मिश्रा के मकान के बाहर टूटी सड़क व निकले पाइप।

फोटो 11 एमएएचपी 10 परिचय-इंद्रहटा गांव में राजू मिश्रा के मकान के बाहर टूटी सड़क व निकले पाइप।

फोटो 11 एमएएचपी 10 परिचय-इंद्रहटा गांव में राजू मिश्रा के मकान के बाहर टूटी सड़क व निकले पाइप।

फोटो 11 एमएएचपी 10 परिचय-इंद्रहटा गांव में राजू मिश्रा के मकान के बाहर टूटी सड़क व निकले पाइप।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed