{"_id":"64ea4ed3fe2765c3770fbd14","slug":"uproar-of-angry-shopkeepers-due-to-discrimination-in-shop-allocation-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-1175-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: दुकान आवंटन में भेदभाव से नाराज दुकानदारों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: दुकान आवंटन में भेदभाव से नाराज दुकानदारों का हंगामा
Sun, 27 Aug 2023 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sun, 27 Aug 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
महोबा। ऐतिहासिक कजली मेले में दुकान आवंटन में भेदभाव का आरोप लगाते हुए दुकानदारों ने शनिवार को जमकर हंगामा किया। दुकान के लिए पहले रसीद कटवाकर रुपये जमा करने के बाद भी आखिरी में दुकानें दिए जाने से दुकानदार भड़क गए। इस दौरान दुकानदारों की मेला प्रभारी से नोकझोंक भी हुइ। दुकानदारों ने नए सिरे से लकी ड्रॉ के माध्यम से दुकानें आवंटित किए जाने की मांग की।
बुंदेलों की आन-बान-शान का प्रतीक ऐतिहासिक कजली मेला 31 अगस्त से शुरू होगा। मेले में हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जुटेगी। कजली मेले में 400 से अधिक दुकानें लगती हैं। इनके आवंटन का काम एक पखवाड़े पहले शुरू हो गया था। पहले दुकानें लेने को लेकर दुकानदारों ने रसीदें भी कटवा ली थीं। मेले में चार दिन का समय शेष होने के चलते शनिवार को दुकानदार अपनी दुकानें सजाने के लिए मेलास्थल कीरत सागर तट पहुंचे। जिन दुकानदारों ने पहले रसीदें कटवाई थीं, उन्हें बाद में दुकानें मिलने से वह भड़क गए और हो-हल्ला मचाते हुए दुकान आंवटन में धांधली व भेदभाव का आरोप लगाया।
दुकानदार महेश कुमार, हिमांशु, नूरजहां, बल्लू, नीतेश, राजेश आदि ने आरोप लगाया कि दुकान आवंटन में भेदभाव किया जा रहा है। जिन लोगों ने बाद में रसीदें कटवाई उन्हें पहले दुकानें दी जा रही हैं। इसके अलावा कीरत सागर तट किनारे लगे पेड़ व गमलों की जगह भी नहीं छोड़ी जा रही है।
विज्ञापन
दुकान के बीच में पेड़ आने से वह टीन-टप्पर भी नहीं लगा पा रहे हैं। उन्होंने पेड़ों को छोड़कर दुकान की जगह आवंटित करने और रसीद के हिसाब से दुकानें दिए जाने की मांग की। मौके पर पहुंचे मेला प्रभारी सीएल साहू को भी दुकानदारों ने समस्या बताई और लकी ड्रॉ के माध्यम से दुकानें आवंटित करने की मांग की। उधर, मेला प्रभारी का कहना है कि रसीदों में गड़बड़ी होने की शिकायत की जांच कराई जाएगी। दुकानों का आवंटन नियमानुसार किया जा रहा है। जिन दुकानों में पेड़ आ रहे हैं, उन्हें पेड़ छोड़कर भूमि उपलब्ध कराई जाएगी।