फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   UP: Three children murdered with sharp weapons in Mahoba, mother's body found hanged

यूपी: महोबा में तीन बच्चों की हत्या, मां भी फंदे से लटकी मिली, पति के एक महिला से संबंधों पर चल रहा था विवाद

Sat, 04 Dec 2021 11:50 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 04 Dec 2021 11:50 AM IST
सार

महोबा जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां तीन बच्चों की धारदार हथियार से हत्या के बाद मां का फांसी पर लटका हुआ शव मिलने से दहशत फैल गई।

विज्ञापन
UP: Three children murdered with sharp weapons in Mahoba, mother's body found hanged
घटनास्थल पर सीओ को निर्देश देतीं एसपी सुधा सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी के महोबा जिले में कुलपहाड़ कस्बे के कठबरिया मोहल्ले में शुक्रवार की रात तीन बच्चों की गला रेतकर हत्या और मां के भी फांसी के फंदे पर लटका मिलने से सनसनी मच गई। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए।
विज्ञापन


डॉग स्क्वॉड ने भी हत्यारों की तलाश में खोजबीन की। सूचना पर पहुंची एसपी सुधा सिंह, सीओ तेज बहादुर सिंह और एसडीएम स्वेता पांडे ने परिजनों से पूछताछ की। उधर, महिला के भाई ने बहनोई का एक महिला से अवैध संबंध होने की बात कही है।
विज्ञापन


अभी तक किसी ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। कठबरिया मोहल्ले के कल्याण सिंह यादव खेतीबाड़ी करता है। शुक्रवार की रात वह फसल की सिंचाई के लिए खेत गया था, जबकि पत्नी सोनम (35), पुत्र विशाल (11), पुत्री आरती (9) और अंजलि (7) घर पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार की सुबह जब परिजन घर पहुंचे तो अंदर से कुंडी बंद होने पर आवाज दी, लेकिन कोई आहट न मिलने पर कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे। कमरे में तीनों बच्चों के खून से लथपथ शव पड़े थे और सोनम फंदे से लटक रही थी।

बच्चों के गले में रस्सी बंधी थी और धारदार हथियार से गले रेते गए थे। पास में ही हंसिया पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे महिला के बड़े भाई भान सिंह ने बताया कि दीपावली से बहन-बहनोई के बीच विवाद चल रहा था।

एक महिला से अवैध संबंध का विरोध करने पर बहनोई ने पत्नी व बच्चों से बात करना भी बंद कर दिया था और घर पर खाना भी नहीं खाते थे। दो दिन पहले बहनोई को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। एसपी का कहना है कि तीन बच्चों के साथ महिला भी घर पर मृत मिली है।

तीनों बच्चों के शरीर में गहरे जख्म के निशान हैं और गले में रस्सी बंधी हुई है। आशंका है कि महिला ने पहले अपने तीनों बच्चों की हत्या की और बाद में खुद फंदा लगाकर जान दे दी। एसपी ने कहा कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed