फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   UP TGT exam will be held at two centers

दो केन्द्रों पर आयोजित होगी यूपी टीजीटी परीक्षा

Fri, 30 Jul 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
UP TGT exam will be held at two centers
महोबा। यूपी टीजीटी परीक्षा के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड ने जिले के दो केंद्र फाइनल किए हैं। दोनों केंद्र शहरी क्षेत्र में ही बनाए गए हैं। जिसमें 2,304 अभ्यर्थी चार पालियों में दो दिन परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर सुरक्षा बल तैनात रहेगा। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए जिला प्रशासन ने स्टेटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट का गठन किया है। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना होगा।
विज्ञापन

प्रदेश भर में सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के लिए टीजीटी प्रशिक्षित स्नातक एवं पीजीटी पोस्ट ग्रेजुएट प्रवक्ता पदों पर भर्ती कराई जा रही है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड द्वारा परीक्षा आयोजित की जा रही है। सात और आठ अगस्त को दो-दो पालियों में होने परीक्षा को लेकर प्रशासन तैयारियां करने में जुटा है। इसको लेकर वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय व मुकुंद लाल तिवारी राजकीय इंटर कालेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

यूपी टीजीटी की पहली पाली 9.30 से 11.30 बजे तक आयोजित होगी। जिसमें 591 अभ्यर्थी शामिल होंगे। दूसरी पाली 2.30 से 4.30 बजे तक चलेगी। इसमें 636 परीक्षार्थी शामिल होंगे। आठ अगस्त को इसी तरह दोनों पालियों में 1077 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी सिंह ने बताया कि यूपी टीजीटी कराने के लिए आयोग द्वारा जिले में दो केंद्र बनाए गए हैं। सात और आठ अगस्त को चार पालियों में कुल 2,304 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के दौरान धारा-144 लागू रहेगी।
आंकड़ों पर एक नजर
सचल दल- 01
स्टेटिक मजिस्ट्रेट- 02
सेक्टर मजिस्ट्रेट- 01
पर्यवेक्षक- 02
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed