{"_id":"604a50f78ebc3ee64d5ddcc6","slug":"up-minor-raped-a-girl-by-taking-her-home-on-the-pretext-of-showing-tv-in-mahoba","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: महोबा में टीवी दिखाने के बहाने घर ले जाकर नाबालिग ने बालिका से किया दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: महोबा में टीवी दिखाने के बहाने घर ले जाकर नाबालिग ने बालिका से किया दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में
Thu, 11 Mar 2021 10:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 11 Mar 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के महोबा में कोतवाली चरखारी क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की शाम घर के बाहर खेल रही सात वर्षीय बालिका को टीवी दिखाने के बहाने घर ले जाकर किशोर ने दुष्कर्म किया। घर पहुंचकर बालिका ने घटना की जानकारी दी।
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया है। गांव निवासी बालिका बुधवार की शाम घर के बाहर पर खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला 15 वर्षीय किशोर टीवी दिखाने की बात कहकर उसे अपने घर ले गया।
वहां बालिका से दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर उसका मुंह दबा लिया। घर पहुंचकर बालिका ने परिजनों को पूरी घटना बताई। गुरुवार की सुबह परिजनों ने कोतवाली चरखारी पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने नाबालिग आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉस्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी लाखन सिंह का कहना है कि आरोपी नाबालिग है। उसे हिरासत में लिया गया है। बालिका को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। वहीं, एसपी अरुण कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि नाबालिग आरोपी बालिका के रिश्ते में चाचा बताया जा रहा है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।