फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   UP Board compartment practical exam on 16th and 17th

Mahoba News: यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट की प्रायोगिक परीक्षा 16 व 17 को

Thu, 09 Jul 2026 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
UP Board compartment practical exam on 16th and 17th
महोबा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा के प्रायोगिक विषयों की परीक्षा 16 व 17 जुलाई को आयोजित की जाएगी। इसको लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पात्र परीक्षार्थियों से निर्धारित तिथियों पर परीक्षा में शामिल होने की अपील की गई।
विज्ञापन

प्रायोगिक परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी और विभागीय गाइडलाइन के अनुरूप कराए जाने को लेकर यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने निर्देश जारी किए हैं। कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने के लिए हाईस्कूल में 25 व इंटरमीडिएट में 85 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। यह प्रयोगात्मक परीक्षा शहर के राजकीय मुकुंदलाल तिवारी इंटर कॉलेज में आयोजित होगी। इसमें भौतिक, रसायन, जीव, भूगोल आदि विषय की प्रायोगिक परीक्षा शामिल हैं।
विज्ञापन

प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए परीक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया विभागीय स्तर से की जा रही है। संबंधित छात्र-छात्राओं से पंजीकृत विद्यालय के प्रधानाचार्य और डीआईओएस कार्यालय से संपर्क कर परीक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त करने व निर्धारित तिथियों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को कहा गया है। साथ ही विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रयोगात्मक विषयों के अंक परिषद की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार तैयार कर संबंधित ओएमआर शीट क्षेत्रीय कार्यालय में 20 जुलाई तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed