{"_id":"690a3f4a97afdd9e5f066179","slug":"unknown-vehicle-hits-bike-rider-young-man-dies-mahoba-news-c-223-1-hmp1028-132155-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत
Tue, 04 Nov 2025 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Tue, 04 Nov 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
मौदहा। कस्बे के निकट कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
महोबा जिले के बरबई निवासी अमित दुबे (25) पुत्र रामशंकर दुबे मंगलवार की देर शाम जब हमीरपुर जिले के सुमेरपुर से अपना निजी कार्य कर अपने घर लौट रहा था तभी मौदहा कस्बे के निकट कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उसकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे अमित की मौके पर मौत हो गई। पुलिस द्वारा शव को मौदहा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।