फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Unique Initiative: Will get bail but will have to plant a sapling

अनूठी पहल: जमानत मिलेगी पर लगाना होगा एक पौधा

Fri, 20 May 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Unique Initiative: Will get bail but will have to plant a sapling
कुलपहाड़ (महोबा)। एसडीएम पीयूष जायसवाल ने नई परंपरा की शुरुआत करते हुए शांतिभंग के आरोपियों को सशर्त जमानत देना शुरू किया है। शर्त यह है कि जमानत के बाद आरोपी एक पौधा लगाएगा और उसकी देखरेख की जिम्मेदारी भी उसी की होगी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सुगिरा गांव निवासी शिवम तिवारी व बौरा निवासी प्रेमी शुक्रवार को शांतिभंग के मामले में जमानत कराने एसडीएम कोर्ट पहुंचे थे। उन्होंने दोनों आरोपियों को सशर्त जमानत देते हुए अपनी ओर से एक-एक पौधा सौंपा और उसकी देखभाल करने की बात कही। कहा कि मुकदमे के दौरान चलने वाली प्रक्रिया में पेशी में आने पर उक्त व्यक्ति को मोबाइल में पौधे की फोटो खींचकर लानी होगी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पौधे की देखभाल सही तरीके से की गई है। एसडीएम की इस पहल का बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं और पर्यावरण प्रेमियों ने स्वागत करते हुए सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed