फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Uncontrollable tractor overturned in the ditch, death of the farmer

Mahoba News: खाई में पलटा बेकाबू टैक्टर, किसान की दबकर मौत

Fri, 25 Aug 2023 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Fri, 25 Aug 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable tractor overturned in the ditch, death of the farmer
बेलाताल (महोबा)। नौगांव-बेलाताल मार्ग की गड्ढायुक्त सड़क में तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गया। हादसे में किसान की दबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर को हटा कराकर शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन

कुलपहाड़ के मंगरौलकलां गांव निवासी धर्मेंद्र राजपूत (35) किसान था। ट्रैक्टर में कुछ खराबी आने पर वह गुरुवार को उसे ठीक कराने बेलाताल गया था। दोपहर को लौटते समय गांव से एक किमी पहले गड्ढा युक्त सड़क में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। इससे किसान उसके नीचे दब गया। हादसा देख आसपास खेतों में मौजूद किसान दौडे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर हटकर किसान को बाहर निकालते हुए सीएचसी जैतपुर पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है। किसान की मौत से मां पानकुंवर, पत्नी मिथलेश, तीन पुत्रियों सृष्टि, मनु व अद्दो और पुत्र पूर्वांश का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed