फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   ultee disha mein ab insaan chal raha... Man now running in the opposite direction

उल्टी दिशा में अब इंसान चल रहा...

Tue, 24 May 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला, महोबा
अमर उजाला, महोबा Updated Tue, 24 May 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
 ultee disha mein ab insaan chal raha... Man now running in the opposite direction
जवाबी कीर्तन में भाग लेते कीर्तनिये लालचंद्र दीक्षित - फोटो : अमर उजाला

खरेला (महोबा)। कानपुर और बुंदेलखंड के मशहूर कीर्तनियों ने रविवार रात भर चले जवाबी मुकाबले में पौराणिक कथानकों को फिल्मी तर्ज पर पेश कर श्रोताओं को झूमनेे पर मजबूर कर दिया। उल्टी दिशा में अब  इंसान चल रहा कीर्तन प्रस्तुति को भरपूर सराहा गया।

विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला मानिक में हरकुंरदेवी मंदिर परिसर में हर साल की तरह इस बार भी जवाबी कीर्तन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री बीएम कुशवाहा और सिद्धसेवा संस्थान निदेशक मानसिंह कुशवाहा ने कार्यक्रम का परंपरागत ढंग से शुभारंभ किया।
विज्ञापन


कानपुर के कीर्तनकार लालमन चंचल एंड पार्टी ने ईश वंदना के बाद सवाली प्रस्तुति के माध्यम से भगवान बुद्ध का दर्शन असरदार ढंग से प्रस्तुत किया। बुंदेलखंड के मशहूर कीर्तन कलाकार लाचंद्र दीक्षित ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत करने के बाद जवाबी कीर्तन प्रस्तुति के माध्यम से महात्मा बुद्ध के आदर्शों को प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात भर दोनों कलाकारों में पौराणिक कथानकों और राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत जवाबी कीर्तन प्रस्ततियों का सिलसिला चलता रहा। लालचंद्र दीक्षित की प्रस्तुति- उल्टी दिशा में इंसान चल रहा, एक हृदय में ज्ञान एक हृदय में अज्ञान और एक हृदय में हैवान पल रहा- को श्रोताओं ने खूब सराहा। दोनों कलाकारों के बीच जवाबी कीर्तन का मुकाबला बराबरी पर छूटा।


आयोजक रामचरन कुशवाहा, संरक्षक विदेशराज कुशवाहा, शिक्षक हरीशंकर कुशवाहा के साथ साथ श्यामसुंद विश्वकर्मा, छेदीलाल, रिंकी राजपूत, शीतल राजपूत अकठौहा, विद्या शर्मा भरुआ सुमेरपुर, मुकेश विमल मटौंध, योगेंद्र बराए सहित एक दर्जन से अधिक कीर्तनकारों के साथ सैकड़ा श्रोताओं ने कीर्तन कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम का संचालन चंद्रशेखर तिवारी ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed