फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Typhoid is gaining ground; dengue is also spreading.

Mahoba News: टाइफाइड पसार रहा पैर, डेंगू भी फैल रहा

Thu, 15 Oct 2026 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Typhoid is gaining ground; dengue is also spreading.
महोबा। दिन में निकल रही तेज धूप और रात में सर्द मौसम होने से बीमारियां पांव पसरा रही हैं। ऐसे में टाइफाइड पैर पसार रहा है। पिछले दो दिन में जिला अस्पताल की लैब में 328 मरीजों के ब्लड सैंपलों की जांच की गई। इनमें 92 मरीजों में टाइफाइड के लक्षण मिलने पर तीन में रोग की पुष्टि हुई है। वहीं जिले में पिछले एक माह में 25 से अधिक लोग डेंगू से संक्रमित मिल चुके हैं। दो अन्य मरीजों में डेंगू के लक्षण मिलने पर उनके ब्लड सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी खुलते ही मरीजों व तीमारदारों की भीड़ जुटी। ऑनलाइन पर्चा बनवाने से लेकर काउंटर से दवाएं लेने के लिए मरीजों को खासी जद्दोजहद करनी पड़ी। इस दौरान ओपीडी में 729 मरीजों का उपचार किया गया। मंगलवार और बुधवार को चिकित्सकों की सलाह पर 328 मरीजों ने ब्लड सैंपलों की जांच कराई। 92 मरीजों में से तीन में टाइफाइड की पुष्टि हुई जबकि डेंगू के दो व मलेरिया के 87 मरीज के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में वायरल बुखार से पीड़ित भवानीदीन, रवि, राधाचरण, आकाशा, देवांशी, बसंत समेत दस लोगों की हालत नाजुक होने पर भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेश कुमार का कहना है कि मौसम ठंडा-गर्म होने से बच्चे, बड़े और बुजुर्ग संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में बेहद सतर्कता बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टाइफाइड से ऐसे करें बचाव
-डॉक्टर की सलाह पर टाइफाइड का टीका लगवाएं।
-हमेशा उबला, फिल्टर या बोतलबंद पानी पिएं।
-भोजन से पहले-बाद में और शौचालय के बाद हाथों को अच्छे से धोएं।
-खुले में रखे भोज्य पदार्थ, कच्चे या बिना धुले फल- सब्जी लेने से बचें।
-अधिक तला-भुना, मसालेदार भोजन व मादक पदार्थ न लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed