{"_id":"62f6aa48bf5f0d16f25b339c","slug":"two-youths-trapped-in-dhasan-river-ndrf-rescued-mahoba-news-knp712610427","type":"story","status":"publish","title_hn":"धसान नदी में फंसे दो युवक, एनडीआरएफ ने सुरक्षित निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धसान नदी में फंसे दो युवक, एनडीआरएफ ने सुरक्षित निकाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पनवाड़ी (महोबा)। यूपी-एमपी के बीचों बीच स्थित धसान नदी का अचानक जलस्तर बढ़ने से दो युवक फंस गए। दोनों युवकों ने बीच में स्थित टापू पर चढ़कर जान बचाई। सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने दोनों युवकों को पांच घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला।
मध्यप्रदेेश के जनपद टीकमगढ़ में स्थित सुजारा बांध से पानी छोड़े जाने पर लहच्यूरा बांध लबालब हो गया है। सिंचाई विभाग ने जलस्तर बढ़ने पर बांध के सात फाटक खोल दिए। धसान नदी में पानी छोड़े जाने से अचानक जलस्तर बढ़ गया। इसी दौरान शुक्रवार को गरौली के पास नदी में नहाने गए ब्लॉक पनवाड़ी के रावतपुरा गांव निवासी राहुल (26) और विमल (28) फंस गए। दोनों युवक नदी के बीच में स्थित टापू का सहारा लेकर उसी में खड़े हो गए। लोगों ने जब दोनों युवकों को नदी में फंसा देखा तो परिजनों व पुुलिस को सूचना दी गई।
मध्यप्रदेश के छतरपुर से एनडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पांच घंटे बाद बाहर सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।
बांध के फाटक खोले जाने से 11 गांवों में अलर्ट
लहच्यूरा बांध के सात फाटक खोले जाने से 11 गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। यह पानी धसान नदी में छोड़ा गया है। प्रशासन ने नदी किनारे बसे काशीपुरा, बुड़ेरा, लिलवा, सोनकपुरा, बीहट, कोटरा, बड़ोरा, धरवार, लोहरगांव, सलालपुरा व लचूरा गांव के लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि लहच्यूरा बांध से 37 हजार क्यूसेक पानी धसान नदी में छोड़ा गया।