{"_id":"686c0e00b371a097bb0464d0","slug":"two-thousand-cusecs-of-water-released-in-dhasan-ban-on-the-entry-of-bees-mahoba-news-c-225-1-mah1001-115927-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: धसान में छोड़ा दो हजार क्यूसेक पानी, मधुआरों के जाने पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: धसान में छोड़ा दो हजार क्यूसेक पानी, मधुआरों के जाने पर रोक
Mon, 07 Jul 2025 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 07 Jul 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
-लहचूरा बांध के खोले गए एक फाटक से निकलता पानी। संवाद
- फोटो : -लहचूरा बांध के खोले गए एक फाटक से निकलता पानी। संवाद
महोबा। यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित लहचूरा बांध से सोमवार को धसान नदी में दो हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। साथ ही आसपास के गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों और मछुआरों को नदी के पास आने से रोका गया। सिंचाई विभाग के कर्मचारी बांध की स्थित पर लगातार नजर रखे हैं और दो-दो घंटे के अंतराल में जलस्तर की नाप कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज रहे हैं।
लहचूरा बांध की अधिकतम जल भंडारण क्षमता 182.30 मीटर है। इस समय लहचूरा बांध में आसपास के क्षेत्र में हो रही बारिश के साथ ही पहाड़ी बांध व सुखनई नदी का पानी आ रहा है। इससे बांध का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को एक बार फिर बांध में क्षमता से अधिक पानी आने लगा। तब इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एक फाटक को डेढ़ की ऊंचाई से खोलकर धसान नदी में दो हजार क्यूसिक अतिरिक्त पानी को छोड़ा गया। साथ ही अर्जुन सहायक नहर में 1,800 क्यूसेक पानी को डिस्चार्ज किया गया। अर्जुन सहायक नहर के माध्यम से पानी चरखारी तहसील में स्थित अर्जुन बांध में पहुंच रहा है। इससे अर्जुन बांध का भी जलस्तर बढ़ रहा है। इसके अलावा लहचूरा बांध से 300 क्यूसेक पानी धसान मुख्य नहर में छोड़ा गया।
अवर अभियंता रामआसरे का कहना है कि बांध में अतिरिक्त पानी आ गया था। जिसे धसान नदी में छोड़ा गया।