{"_id":"15283102e258ff588ee2e966fd105ede","slug":"two-teachers-suspended-on-negligence-in-teaching-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षण कार्य में लापरवाही पर दो शिक्षिकाएं निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षण कार्य में लापरवाही पर दो शिक्षिकाएं निलंबित
ब्यूरो अमर उजाला, महोबा
Updated Tue, 02 Feb 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामेश्वर प्रसाद ने शिक्षण कार्य में लापरवाही बरतने पर दो शिक्षिकाओं को निलंबित कर दिया। वहीं शिक्षण कार्य में रुचि न लेने और अनुपस्थित रहने पर दो दर्जन से अधिक शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
जिले में बेसिक शिक्षा अधिकारी के शिक्षण कार्य के प्रति कड़े रुख और गठित टीमों द्वारा चलाए जा रहे निरीक्षण अभियान से हड़कंप मच गया। सोमवार को बीएसए ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय अतरामाफ, प्राथमिक विद्यालय फुटेरा का निरीक्षण किया। छात्रों की संख्या कम होने पर प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण मांगा। प्राथमिक विद्यालय संकट मोचन में 28 जनवरी से गायब सहायक अध्यापिका गीता यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय धवर्रा में बगैर संस्तुति पर चिकित्सीय अवकाश पर जाने और कक्ष निर्माण अपूर्ण मिलने पर प्रधानाध्यापिका चंद्रवती नामदेव को भी निलंबित कर दिया। जैतपुर विकासखंड में थुरट प्राथमिक विद्यालय में सहायक शिक्षक उमादेवी, प्रीती दोहरे ननवारा प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक प्रशांत द्विवेदी, बगवाहा प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक रिंकू घोष, बगवाहा के अनुदेशक निशा रैदास, लाड़पुर के अनुदेशक यतन खरे, शिक्षा मित्र अमित गुप्ता, मगरौल कला शिक्षा मित्र सुमन देवी, भगत राजपूत, नगाराडांग के शिक्षक सुरेंद्र सोनी, सलैया प्राथमिक विद्यालय शिक्षक संध्या शर्मा, प्राथमिक विद्यालय सलैया के ही पूरनलाल निरंजन, ननवारा की सहायक अध्यापक मीनाक्षी और भावना रावत, सुनीता रावत को अनुपस्थित मिलने पर एक एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है। चरखारी ब्लाक में ग्राम बपरेथा प्राथमिक विद्यालय के सहायक शिक्षक संजय सक्सेना, अवधेश कुमार और मनोज कुमार, जेएचएस शिक्षक सीताराम अवस्थी व पड़ोरा के सोमेश गुप्ता, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बसौठ में शिक्षिका सीमा सक्सेना को अनुपस्थित मिलने पर एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया। बीएसए ने बताया कि सघन निरीक्षण अभियान में लापरवाह शिक्षकों को बख्शा नही जाएगा। शैक्षणिक गुणवत्ता कमी पर दो दर्जन स्कूलों को नोटिस भी दिया गया।