फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Two people riding a Bolero injured in bus and Bolero collision

बस और बोलेरो की भिड़ंत में बोलेरो सवार दो लोग घायल

Wed, 20 Nov 2019 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Two people riding a Bolero injured in bus and Bolero collision
श्रीनगर (महोबा)। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जेके पेट्रोल पंप के पास मंगलवार रात प्राइवेट बस और बोलेरो गाड़ी में आमने-सामने में भिड़ंत हो गई। इसमें बोलेरो चालक समेत दो लोग घायल हो गए, जबकि बस में महिला समेत दो घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। दो लोगों की हालत नाजुक होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। चालक बस छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

थाना श्रीनगर के ग्राम लुहेड़ी निवासी दिलीप सिंह (32) पुत्र अमान सिंह अपने साथी ग्राम पिपरामाफ निवासी कल्लू सेंगर (30) पुत्र सुजान सिंह बोलेरो से रात में करीब दस बजे श्रीनगर से निमंत्रण करके वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही हाईवे में जेके पेट्रोल पंप के पास बोलेरो गाड़ी पहुंची। तभी छतरपुर से सवारियां भरकर महोबा जा रही बस से भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों की जोरदार टक्कर के बाद चीख-पुकार मच गई। बस के यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर राहगीरों व पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर बोलेरो में फंसे चालक दिलीप और कल्लू सेंगर को बाहर निकाला। इसके बाद बस में सवार संतोषी (32) पत्नी राजकुमार निवासी हमीरपुर व प्रह्लाद (65) निवासी मवई को घायल अवस्था में पुलिस ने निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। बोलेरो चालक दिलीप और बस में सवार यात्री संतोषी की हालत नाजुक होने पर उन्हें झांसी रेफर कर दिया। टक्कर के बाद बस में बैठे यात्री भी सहम गए। दुर्घटना के बाद बस चालक के भाग जाने पर रात में यात्री अन्य वाहनों से महोबा पहुंचे। दुर्घटना के बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed