{"_id":"68d8314a08c0bd4feb0e3824","slug":"two-people-including-a-farmer-died-in-road-accidents-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-118428-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: सड़क हादसोंं में किसान समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: सड़क हादसोंं में किसान समेत दो की मौत
Sun, 28 Sep 2025 04:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sun, 28 Sep 2025 04:43 AM IST
विज्ञापन
महोबा/श्रीनगर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में किसान समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटनाओंं को अंजाम देने वाले वाहन और उनके चालकों की तलाश कर रही है।
थाना खन्ना के बन्नी डेरा निवासी कल्लू अनुरागी (65) खाद लेने कस्बा कबरई गया था। पूरे दिन लाइन में लगने के बाद खाद न मिलने पर वह पैदल घर लौट रहा था। तभी चिचारा मंडी के पास अज्ञात वाहन उसे टक्कर मारकर कुचलता हुआ निकल गया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आधार कार्ड के माध्यम से परिजनों को सूचना दी। थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि दुर्घटना की जांच कराई जा रही है। टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक को जल्द पकड़ा जाएगा।
श्रीनगर संवाद के अनुसार थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव निवासी राजेंद्र कुमार (36) शुक्रवार की दोपहर घर से निकला था। देर रात वह घर नहीं पहुंचा। परिजन उसकी तलाश करते रहे। शनिवार की सुबह कानपुर-सागर हाईवे पर श्रीनगर के पास सड़क किनारे उसका शव खून से लथपथ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की। थानाध्यक्ष जयचंद्र सिंह ने बताया कि रात के समय अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत होना प्रतीत हो रहा है। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र में हुई है।