{"_id":"6abff306af1a3941ce04155e","slug":"5800-meters-of-cable-stolen-from-the-plant-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-129309-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: प्लांट से 5,800 मीटर केबल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: प्लांट से 5,800 मीटर केबल चोरी
विज्ञापन
महोबा। सोलर प्लांट से केबल चोरी होने के मामले पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। कस्बा खन्ना निवासी योगेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह सिरसीखुर्द गांव में स्थापित सोलर प्लांट में सुपरवाइजर के पद पर तैनात है। 20 सितंबर की रात वह ड्यूटी पर था। प्लांट में गार्ड चौकीदारी कर रहा था। काम समाप्त होने के बाद उसे जानकारी हुई कि तीन बंडल डीसी केबल 5,800 मीटर की चोरी हो गई है। काफी खोजबीन के बाद भी केबल नहीं मिली। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (संवाद)
किशोरी लापता, गुमशुदगी दर्ज
महोबा। किशोरी के लापता होने के मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है। थाना महोबकंठ के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 30 सितंबर की सुबह छह बजे 15 वर्षीय बेटी शौच के लिए खेतों की तरफ गई थी। काफी देर बाद वह घर नहीं लौटी। रिश्तेदारी व गांव में तलाश करने के बाद भी बेटी का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी के खोजने के प्रयास तेज कर दिए हैं। (संवाद)