फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   189 cardboard boxes of firecrackers and 50 cartons of 'sutli' bombs seized.

Mahoba News: 189 गत्ता माचिस पटाखा और 50 कार्टून सुतली बम बरामद

Fri, 02 Oct 2026 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
189 cardboard boxes of firecrackers and 50 cartons of 'sutli' bombs seized.
फोटो 02 एमएएचपी 14 परिचय-पुलिस गिरफ्त में पकड़े गए चारों आरोपी। स्रोत: पुलिस
महोबा/महोबकंठ। आगामी नवरात्र, दशहरा व दीपावली पर्व को देखते हुए अवैध आतिशबाजी के निर्माण, भंडारण और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में महोबा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। महोबकंठ पुलिस ने उमरई मोड़ के पास अवैध आतिशबाजी ले जा रहे पिता-पुत्रों समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर करीब 36.94 क्विंटल आतिशबाजी बरामद की। पुलिस ने आतिशबाजी के परिवहन में इस्तेमाल दो ट्रैक्टर व एक डीसीएम को भी कब्जे में लिया है। 189 कार्टून माचिस पटाखा और 50 कार्टून सुतली बम को महोबा से मध्यप्रदेश भेजा जा रहा था। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह को शुक्रवार की सुबह सूचना मिली कि अवैध आतिशबाजी को मध्यप्रदेश की ओर वाहनों में भरकर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने उमरई मोड़ के पास घेराबंदी की। इस दौरान अवैध आतिशबाजी का परिवहन कर रहे चार लोगों को पकड़ लिया गया। जांच के दौरान वाहनों से 189 कार्टून माचिस पटाखा बरामद हुआ जिसका वजन 2,611.98 किलो है। इसके अलावा 50 कार्टून सुतली बम मिले जिनका वजन 1,082.90 किलो है। 239 कार्टून आतिशबाजी का वजन करीब 36.94 क्विंटल बताया गया है।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में आरोपी जलालुद्दीन ने बताया कि उसके पास आतिशबाजी निर्माण का लाइसेंस है। उसने निर्धारित क्षमता से अधिक मात्रा में आतिशबाजी तैयार करने की बात स्वीकारी है। बताया कि मध्यप्रदेश ले जाकर आतिशबाजी को बेचना था। वह परिवहन से संबंधित वैध लाइसेंस व अनुमति प्रस्तुत नहीं दिखा सका। पुलिस ने जलालुद्दीन, उसके बेटे रहीश सिद्दीकी, अरमान सिद्दीकी निवासी कनकुआं, महोबकंठ और धर्मेंद्र राजपूत निवासी टोडा पिहोर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। साथ ही बरामद डीसीएम व ट्रैक्टरों के कागजात प्रस्तुत न कर पाने पर उन्हें सीज किया गया।

फोटो 02 एमएएचपी 14 परिचय-पुलिस गिरफ्त में पकड़े गए चारों आरोपी। स्रोत: पुलिस

फोटो 02 एमएएचपी 14 परिचय-पुलिस गिरफ्त में पकड़े गए चारों आरोपी। स्रोत: पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed