फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Even after three years, a one-acre plot of land has not been found.

Mahoba News: तीन साल बाद भी नहीं ढूंढे मिली एक एकड़ जमीन

Fri, 02 Oct 2026 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Even after three years, a one-acre plot of land has not been found.
महोबा। शहर में प्रस्तावित 50 बेड के आयुर्वेद अस्पताल का निर्माण जमीन के अभाव में लटक गया है। तीन साल से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद अभी तक जमीन की तलाश पूरी नहीं हो सकी। इससे आयुर्वेद पद्धति से इलाज कराने वाले मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं का भरपूर लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

शहर में 50 बेड का अस्पताल तैयार किए जाने को लेकर तीन साल पहले जिला आयुष समिति की ओर से निर्देश दिए गए थे। प्रस्तावित अस्पताल में आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी व प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति आदि से मरीजों का एक ही स्थान पर उपचार किया जाना है। अस्पताल में मरीजों को भर्ती करने की भी सुविधा रहेगी। आयुर्वेद अस्पताल के निर्माण के लिए करीब एक एकड़ जमीन की जरूरत है। जमीन के अभाव में अस्पताल का निर्माण नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

हालांकि कुछ स्थानों पर आयुर्वेद अस्पताल के लिए जमीन भी देखी गई लेकिन यह भूमि उपयुक्त नहीं पाई गई। जमीन के अभाव में यह महत्वाकांक्षी प्रस्ताव अधर में लटका हुआ है। आयुष मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक अमित देवरिया का कहना है कि 50 बेड के आयुर्वेद अस्पताल के निर्माण के लिए जमीन की तलाश जारी है। शहर अथवा शहर के आसपास जमीन मिलने पर आयुर्वेद अस्पताल का निर्माण हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed