{"_id":"60a7f40f8ebc3e2bec5cd810","slug":"two-people-fell-into-a-well-in-suspicious-condition-one-died-mahoba-news-knp629678147","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध अवस्था में दो लोग कुएं में गिरे, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध अवस्था में दो लोग कुएं में गिरे, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखारी (महोबा)। कस्बा चरखारी के दिहुलिया मंदिर के पीछे खेत में बने कुएं में दो लोग संदिग्ध अवस्था में गिर गए। जिससे एक की मौत हो गई जबकि दूसरे को गंभीर हालत में सीएचसी चरखारी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मृतक के परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
कस्बा चरखारी के मोहल्ला धनुषधारी निवासी कल्लू उर्फ कालीचरण (50) व मोहल्ला हटवारा निवासी देवेंद्र (22) शुक्रवार की शाम करीब चार बजे दिहुलिया मंदिर के पीछे बने कुएं में पड़े मिले। कुएं में पानी भरा होने के चलते कल्लू डूब गया जबकि देवेंद्र ने शोर-शराबा मचाया। जिससे लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
घटना की सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुएं में पड़े लोगों को बाहर निकलवाया लेकिन तब तक कल्लू की मौत हो गई जबकि देवेंद्र की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही सीओ चरखारी उमेश चंद्र, कोतवाली प्रभारी शशि कुमार पांडे पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच करते हुए एक युवक को हिरासत में लिया है।
वहीं मृतक के पुत्र राहुल व अन्य परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि जांच में प्रथम दृष्टया एक युवक के गिरने पर दूसरे की बचाने के दौरान मौत होने की बात सामने आई है। एक युवक को हिरासत में लिया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।