फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Two people died from fever

बुखार से दो लोगों की मौत

Tue, 04 Oct 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Tue, 04 Oct 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
Two people died from fever
जिले में संक्रामक बीमारियों का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। अस्पताल में सबसे ज्यादा बुखार से पीड़ित मरीजों की लाइन लग रही है। मंगलवार को भी दो लोगों की बुखार की चपेट में आने से मौत हो गई। पिछले 20 दिनों से जिले में बुखार का जबरदस्त प्रकोप है। अस्पताल में मरीजों से बेड पटे पड़े हैं।  पिछले काफी दिनों से बुखार से पीड़ित शेखनपुरा निवासी
विज्ञापन


अखिलेश अनुरागी (30) को जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि एक साल पहले ही अखिलेश की शादी हुई हुई थी। शादी के कुछ माह बाद से वह बीमार रहने लगा। शहर के मोहल्ला भटीपुरा निवासी मनोहरी रैकवार (60) पिछले एक सप्ताह से  बुखार से पीड़ित था। बुखार न उतरने के कारण उसने जिला अस्पताल में भी उपचार कराया। मंगलवार को उसकी मौत हो गई। प्राइवेट अस्पतालों में भी मरीजों की भारी भीड़ जुट रही है।
विज्ञापन


डेंगू से रोकथाम के उपाय
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि घर में कूलर, बाल्टी, घड़े, ड्रम का पानी सप्ताह में बदलते रहे। आसपास पानी जमा न होने दें। कूलर का पानी निकालने के बाद उसकी टंकी की दीवारों को साफ कर पांच घंटे तक सूखने दें। घर के आसपास पानी एकत्रित न होने दें। नीम की पत्ती जला कर धुआं करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed