फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Children face difficulty going to school; demand for road construction.

Mahoba News: बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत, सड़क निर्माण की मांग

Sun, 23 Aug 2026 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Children face difficulty going to school; demand for road construction.
महोबा। बारिश के मौसम में बदहाल सड़कें दलदल में तब्दील हो जाने से स्कूली बच्चों को आवाजाही में दिक्कत होने पर अभिभावक आगे आए हैं। शनिवार को ब्लॉक कबरई के विश्वकर्मा खोड़ा और गुप्ता खोड़ा के ग्रामीणों ने अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को शिकायती पत्र दिया और सड़क का निर्माण की मांग की।
विज्ञापन

पिछले दिनों खिरूही मार्ग, बिलरही और रैपुराकलां के स्कूली बच्चों ने सड़क की मांग कर प्रदर्शन किया था। जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने छात्र-छात्राओं से अपील करते हुए कहा था कि यदि उन्हें कोई समस्या है तो वह अपने शिक्षक, अभिभावक व अधिकारियों को अवगत कराएं। समस्या का हर हाल में निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत दिसरापुर के विश्वकर्मा खोड़ा निवासी कामता प्रसाद, जगत, हेमंत, शिवराम, सोनू, रामकिशन, राधेश्याम, हरनारायण आदि ने एडीएम नमामि गंगे सूर्यकांत त्रिपाठी को पत्र साैंपा। बताया कि प्राथमिक विद्यालय तक जाने वाली सड़क कीचड़ और दलदलयुक्त हो गई है। बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। उन्होंने शीघ्र की पक्की सड़क बनवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ग्राम पंचायत बिलरही के गुप्ता खोड़ा निवासी पूर्व प्रधान कल्लू यादव, कृष्ण कुमार, दशरथ, बाबू कुमार, छोटेलाल आदि ने जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी को शिकायती पत्र दिया। बताया कि स्कूल जाने वाले मार्ग की 700 मीटर सड़क पूरी तरह दलदलयुक्त है। चार दिन पहले बच्चों ने जिला पंचायत कार्यालय पहुंच समस्या बताई थी। इसके बाद सड़क का निरीक्षण किया गया। उन्होंने सड़क की सड़क और निर्माण कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed