फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The temporary culvert on the Makbarai-Bila South link road was washed away.

Mahoba News: मकबरई-बीला दक्षिण संपर्क मार्ग की अस्थायी पुलिया बही

Sun, 23 Aug 2026 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
The temporary culvert on the Makbarai-Bila South link road was washed away.
फोटो 21 एमएएचपी 10 परिचय-पुलिया कटने से भरे पानी के बीच जान जोखिम में डालकर निकलते दू​​धिया। सं
कबरई (महोबा)। विकासखंड कबरई के मकरबई-बीला दक्षिण संपर्क मार्ग की अस्थायी पुलिया पानी के तेज बहाव में बह गई। इससे छह गांवों का संपर्क कट गया। पांच दिन से लगातार बारिश होने और पुलिया बहने से ग्रामीण परेशान हैं। वहीं बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। ग्रामीण जान जोखिम में डालकर पानी के बीच से निकल रहे हैं।
विज्ञापन

मकरबई-बीला दक्षिण संपर्क मार्ग का निर्माण एक साल पहले मंडी परिषद की ओर से कराया गया था लेकिन स्थायी पुलिया नहीं बनवाई गई। लगातार बारिश होने से नाले का पानी उफनाने से अस्थायी पुलिया बह गई। इससे मकबरई, यादव खोड़ा, पाल खोड़ा, खजुरिहा पहरा, भुईंयारानी खोड़ा आदि का संपर्क कट गया है। किसान खेतों पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। कंपोजिट विद्यालय बीला दक्षिण के प्रधानाचार्य राजेश यादव ने बताया कि नाले में पानी भरने से बच्चों का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

ग्राम प्रशासक बीला दक्षिण मेवालाल अनुरागी, मकबरई के शिवकुमार यादव आदि का कहना है कि मंडी परिषद ने सड़क का निर्माण कराया लेकिन पुलिया नहीं बनवाई। यदि पुलिया बन जाती तो बारिश के मौसम में समस्या का सामना न करना पड़ा। ग्रामीणों ने शीघ्र पुलिया का निर्माण कराए जाने की मांग की है। मंडी परिषद के उप निदेशक निर्माण रामनरेश सोनकर का कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान पुलिया सिंचाई विभाग की होने के चलते उसे छोड़ दिया गया था। सिंचाई विभाग से टेंडर हुआ है। वहीं पुलिया का निर्माण कराएगा।

फोटो 21 एमएएचपी 10 परिचय-पुलिया कटने से भरे पानी के बीच जान जोखिम में डालकर निकलते दूधिया। सं

फोटो 21 एमएएचपी 10 परिचय-पुलिया कटने से भरे पानी के बीच जान जोखिम में डालकर निकलते दूधिया। सं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed