{"_id":"6a89ec17d88c913b0f0fbe70","slug":"the-fever-is-wracking-the-body-and-not-subsiding-within-three-to-five-days-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-128150-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: बुखार तोड़ रहा शरीर, तीन से पांच दिन में नहीं उतर रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: बुखार तोड़ रहा शरीर, तीन से पांच दिन में नहीं उतर रहा
विज्ञापन
फोटो 22 एमएएचपी 05 परिचय-जिल अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद
महोबा। पांच दिन से लगातार हो रही बारिश से वायरल संक्रमण के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वायरल बुखार मरीज का शरीर तोड़ रहा है। बुखार के साथ मरीज का गला भी बैठ रहा है। वायरल बुखार उतरने में करीब तीन से पांच दिन का समय ले रहा है। चिकित्सक दवा देने के साथ-साथ पर्याप्त आराम व पौष्टिक आहार लेने की सलाह दे रहे हैं।
जिला अस्पताल की शनिवार को ओपीडी खुलते ही मरीजों और तीमारदारों की भीड़ जुटी। ओपीडी में 911 मरीजों का उपचार किया गया। सबसे ज्यादा मरीज वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम व गले में संक्रमण से पीड़ित पहुंच रहे हैं। पिछले 24 घंटे में बुखार से ग्रसित सृष्टि, लीला, रामरति, कार्तिक, रीतेश, वैष्णवी, मोना, अनिल, गनेशी, अशद, लक्ष्मी, राज, जुबैदा, रुद्रांश, हरगोविंद, सिद्धांत और क्रांति की हालत नाजुक होने पर वार्डों में भर्ती कराया गया।
जिला अस्पताल के डॉ. दीपक ने बताया कि संक्रमण में शरीर में अधिक दर्द देखने को मिल रहा है। कई मरीज बुखार उतरने के बाद भी कमजोरी व मांसपेशियों में दर्द की शिकायत कर रहे हैं। वायरल बुखार आमतौर पर दो से तीन दिन में उतर जाता था लेकिन इस बार कई मरीजों को एक सप्ताह तक दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
बाहर से आते ही ठंडे पेय पदार्थ का न करें सेवन
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. गुलशेर अहमद ने बताया कि इस मौसम में हर साल वायरल बुखार के मरीज बढ़ते हैं। वायरल बुखार में सावधानी ही बचाव है। गर्मी में बाहर से आते ही ठंडे पेय पदार्थ का सेवन न करें। खुले में रखे खाद्य पदार्थों से भी बचें। उन्होंने शरीर में पानी की कमी न होने देने के लिए ओआरएस का घोल पीते रहने, डॉक्टर की सलाह से एंटीबायोटिक दवाएं लेने, घर के आसपास पानी जमा न होने देने और पूरी बांह के कपड़े पहनने की सलाह दी है।