{"_id":"575c4b6e4f1c1b507e9c5bda","slug":"two-killed-including-lu-geezer-two-hospitalized","type":"story","status":"publish","title_hn":"लू से वृद्धा सहित दो की मौत, दो अस्पताल में भर्ती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लू से वृद्धा सहित दो की मौत, दो अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला महोबा
Updated Sat, 11 Jun 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
स्टाल बांध्ाकर जातीं युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण गर्मी के चलते लोगों का बुरा हाल है। तेज धूप और लू के कारण लोग बीमार पड़ रहे है। एक वृद्धा की लू लगने से मौत हो गई। तबियत बिगड़ने से दो लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि सड़क पर गश खाकर गिरे आधा दर्जन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा गया।
जिले में 47.6 डिग्री तापमान होने से सुबह से ही तपन बढ़ जाती है। हालत यह है कि गर्मी का असर रात 11 बजे तक रहता है। धूप और गर्मी की चपेट में आने से लोग बीमार पड़ रहे है। जिससे इस समय अस्पताल में मरीजों की भीड़ दिखती है। शहर के मोहल्ला काजीपुरा निवासी अहमद अली (56) व ढलेतनपुरा के मोहम्मद जमील की पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तेज धूप के चलते लोग घरों से नहीं निकल रहे है। सिर दर्द और ब्लड प्रेसर के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
वहीं बिजली कटौती से लोग और बेहाल हैं। इससे बच्चे गर्मी की छुट्टी के दिनों में परेशान रहते है। पंखे, कूलर और फ्रिज शोपीस बनी हैं। शुक्रवार की रात को 10 बजे मदन सागर के समीप नूरानी मस्जिद में तरावीह के दौरान गर्मी के चलते मोहम्मद अशरफ, अरशद, जाकिर, मोहम्मद जमील सहित छह लोग गश खाकर गिर गए। बाद में उनके चेहरे पर पानी की छींटे डालकर होश में लाया गया, इसके बाद अस्पताल ले गए। वहीं लू की चपेट में आकर गुलाबरानी (80) पत्नी राजाराम तुर्रामुहार पनवाड़ी की मौत हो गई।
विज्ञापन
उधर चरखारी में मोहल्ला रामनगर निवासी मानिक (70) शुक्रवार सुबह जंगल में बकरियां चराने गए थे। तभी उन्हें लू लग गई। जब वह देर शाम तक नहीं लौटे तो परिजन उनकी तलाश में गए। शनिवार को जंगल में मानिक मृत मिले। परिजनों ने कहा उनकी लू से मौत हुई है।
इस समय दिन के समय आलम यह रहता है कि सड़कों पर दूर दूर तक कोई नजर नहीं आता है। बिजली गुल होने पर कस्बा व नगर के दुकानदार दिन के समय दुकानें बंद कर देते है। तेज धूप के कारण लोग जरूर काम से जाने पर भी कतराते है। 15 दिन पहले आंधी, बारिश के बाद अचानक तापमान बढ़ने से लगातार मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है।