{"_id":"0ae30759c26c8d5a73621323e0328ef6","slug":"two-killed-in-road-accidents-three-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो की मौत, तीन घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Fri, 27 Feb 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाआें
विज्ञापन
में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलाें को जिला
अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के
लिए भेज दिया है।
शहर के भटीपुरा मोहल्ला निवासी चंद्र प्रकाश अनुरागी (60) बुधवार की रात कबरई से बाइक से महोबा आ रहे थे। कानपुर-सागर हाईवे पर किड़ारी रेलवे क्रॉसिंग के समीप सामने से आ रही बैलगाड़ी से टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
ग्रामीणों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक देख डाक्टरों ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। झांसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर एक अन्य दुर्घटना में शहर के पुलिस लाइन कांशीराम कालोनी निवासी धीरू (20) घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
श्रीनगर प्रतिनिधि के अनुसार, कस्बे के मोहल्ला बांसपहाड़िया निवासी रामचरन (42) पुत्र तुलसीराम, अमित (18) पुत्र अशोक कुमार और अरविंद (20) पुत्र चुंटू के साथ बाइक से श्रीनगर से महोबा जा रहा था। कानपुर-सागर हाईवे पर सूरा चौकी के समीप बाइक भैंस से टकराकर सड़क किनारे खड्ड में जा गिरी।
घायलाें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रामचरन की हालत गंभीर देख चिकित्सकाें ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। उपचार के दौरान उसकी मौैत हो गई।