फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Two including innocent died due to fever

Mahoba News: बुखार से मासूम समेत दो की मौत

Tue, 08 Oct 2024 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 08 Oct 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two including innocent died due to fever
महोबा। जिले में बुखार से मौत होने का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को बुखार से पीड़ित मासूम समेत दो लोगों की और मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर, जिला अस्पताल समेत निजी क्लीनिकों में मौसमी बीमारियों से ग्रसित मरीजों की भीड़ है। पिछले 24 घंटे में 10 लोगों की हालत नाजुक होने पर वार्डों में भर्ती कराया गया।
सुबह से निकल रही धूप व अचानक मौसम में परिवर्तन के बाद बारिश से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में 850 मरीजों का इलाज किया गया। पुष्पेंद्र, रेशमा, रंजीत, खुशी, निर्मला, भारती, संस्कार, रमहत व मीरा की उल्टी, दस्त, बुखार, पेट दर्द आदि हालत नाजुक होने पर वार्ड में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

कस्बा कबरई के विशालनगर निवासी दीपक के चार माह के बेटे आर्यन को दो दिन से तेज बुखार आ रहा था। मंगलवार की सुबह हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया। इसी तरह कहरा निवासी मदनपाल मदनपाल (72) एक सप्ताह से पेट दर्द और बुखार से ग्रसित थे। सोमवार की देर रात उनकी जिला अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सीएमएस डाॅ. पवन कुमार अग्रवाल का कहना है कि बदले मौसम में मरीजों की संख्या बढ़ी है। ऐसे में बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed