फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Two including farmer died due to cold and fever

Mahoba News: सर्दी-बुखार से किसान समेत दो की मौत

Fri, 20 Dec 2024 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Fri, 20 Dec 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Two including farmer died due to cold and fever
खरेला/श्रीनगर (महोबा)। शुक्रवार को सर्दी-बुखार किसान समेत दो की मौत हो गई। वहीं, जिला अस्पताल में सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार से पीड़ित मरीजों की भीड़ है। 12 मरीजों की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने वार्डों में भर्ती कराया।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23 जबकि न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, थाना खरेला के बरायं निवासी किसान विश्वनाथ (57) शुक्रवार की सुबह ठंड की चपेट में आ गए। उल्टी होने और तेज बुखार आने पर परिजन उन्हें सीएचसी चरखारी ले गए। जहां हालत नाजुक देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इसी तरह कस्बा श्रीनगर निवासी हल्कीबाई (65) घर पर थीं। अचानक हाथ-पैर अकड़ने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल लाए। जहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, 24 घंटे में ज्ञानवती, आलोक, आयशा, हेमेंद्र, अर्पित, कुलदीप, सविता, साक्षी, शांति, राघव, हेमलता व लोकेंद्र को सर्दी, जुकाम व बुखार होने पर वार्डों में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. पीके अग्रवाल का कहना है कि सर्दी में खुद को गर्म कपड़ों से पूरी तरह ढककर रखें। जरा सी दिक्कत होने पर तत्काल डॉक्टर से सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed