फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Two fair special trains will run for Chitrakootdham Karvi

Mahoba News: चित्रकूटधाम कर्वी के लिए चलेंगी दो मेला स्पेशल ट्रेनें

Mon, 06 May 2024 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 06 May 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Two fair special trains will run for Chitrakootdham Karvi
महोबा। चित्रकूटधाम कर्वी में वैशाख अमावस्या मेले को लेकर यात्री सुविधा के लिए रेलवे ने दो मेला स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेनों की समय सारिणी भी जारी कर दी गई है। इसके अलावा झांसी–बांदा मेमू ट्रेन का चित्रकूटधाम कर्वी तक विस्तारीकरण किया गया है।
विज्ञापन

पहली मेला स्पेशल ट्रेन सात से नौ मई तक वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन झांसी और चित्रकूटधाम कर्वी के बीच चलेगी। यह ट्रेन झांसी रेलवे स्टेशन से सुबह 10.10 बजे चलेगी। जो कुलपहाड़ स्टेशन पर दोपहर 12.35 बजे व महोबा स्टेशन पर दोपहर डेढ़ बजे आएगी। ट्रेन चित्रकूटधाम कर्वी शाम 5.45 बजे पहुंचेगी |
विज्ञापन

वापसी में चित्रकूटधाम कर्वी से रात 9.25 बजे चलेगी। जो महोबा स्टेशन पर रात 9.50 बजे और कुलपहाड़ स्टेशन पर रात 10.11 बजे आएगी। दूसरी मेला स्पेशल ट्रेन झांसी रेलवे स्टेशन से रात 10.10 बजे चलेगी। यह ट्रेन कुलपहाड़ स्टेशन पर रात 11 बजे व महोबा स्टेशन पर रात 11.40 बजे आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह ट्रेन चित्रकूटधाम कर्वी सुबह 3.05 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन चित्रकूटधाम कर्वी से सुबह 4.40 बजे चलेगी। जो महोबा रेलवे स्टेशन पर सुबह 7.45 बजे और कुलपहाड़ रेलवे स्टेशन पर सुबह 8.06 आएगी। इसके अलावा वैशाख अमावस्या को लेकर ट्रेन संख्या-01809 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–बांदा मेमू ट्रेन कर चित्रकूटधाम कर्वी तक विस्तारीकरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed