{"_id":"625c5d0fc04c641f39164757","slug":"two-dcm-collided-driver-died-mahoba-news-knp691764532","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम की आमने-सामने भिड़ंत में एक चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीएम की आमने-सामने भिड़ंत में एक चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबरई (महोबा)। कानपुर-सागर हाईवे पर शनिवार की रात छानी मोड़ के समीप दो डीसीएम वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक डीसीएम चालक की मौत हो गई जबकि परिचालक घायल हो गया। पुलिस ने हाईवे से क्षतिग्रस्त वाहनों को अलग-अलग कराकर आवागमन बहाल कराया।
मध्यप्रदेश के जनपद छिंदवाड़ा के पांडुना गांव निवासी चालक गुड्डू देशमुख (38) अपने भाई रवि देशमुख के साथ लहसुन लोड करने के लिए डीसीएम लेकर सागर जा रहे थे। हाईवे में छानी मोड़ के समीप महोबा से मटर लादकर कानपुर जा रहे दूसरे डीसीएम वाहन से भिड़ंत हो गई। जिससे डीसीएम चालक गुड्डू गंभीर घायल हो गया जबकि उसके परिचालक भाई रवि को चोटें आईं।
पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायल हो जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने गुड्डू देशमुख को मृत घोषित कर दिया। दूसरे डीसीएम वाहन के चालक व परिचालक मौके से गायब मिले। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि दुर्घटना की जांच कराई जा रही है। मृतक चालक के परिजनों को सूचना दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।