{"_id":"58a09ef14f1c1b1235d84276","slug":"two-children-killed-in-the-accident-went","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में दो बच्चों की जान गई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में दो बच्चों की जान गई
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
Updated Sun, 12 Feb 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग हादसों में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। पहली घटना गांव दिदवारा में हुई। घर के दरवाजे के पास खेल रहे मासूम को किसी वाहन ने रौंद दिया। उधर कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम मिरतला तिराहे के पास यात्रियों से भरा टैंपो पलट जाने से एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि मृतक के मां-बाप सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए।
एमपी के ग्राम दिदवारा निवासी उमाकांत (तीन) पुत्र राजू रविवार की शाम घर के दरवाजे के पास खेल रहा था, तभी तेज गति से आए किसी वाहन ने उसे रौंद दिया। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद वाहन चालक भाग निकला। घर से बाहर निकले परिजनों ने जब मासूम को जमीन पर पड़ा देखा तो उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दूसरी घटना चरखारी बाईपास मार्ग पर हुई। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करहरा निवासी विनोद (25) अपने साथी हरी के साथ बाइक से मुख्यालय आ रहा था। बाईपास मार्ग पर सड़क पर एकाएक आए जानवर को बचाने में बाइक फिसल गई। जिससे दोनों युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हेलमेट न लगाए होने से घायलों के सिर पर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
श्रीनगर निवासी दीपक कुमार अपना पत्नी संगीता और पांच वर्षीय बेटे भूरा के साथ टेंपो से महोबा आ रहे थे। महोबा से उन्हें संपर्क क्रांति से मजदूरी करने के लिए दिल्ली जाना था। वह जब ग्राम मिरतला तिराहे के पास पहुंचे तभी टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। चीख पुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और टैंपो को सीधा कर घायलों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक भूरा की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने घायल उसके माता-पिता को दूसरी गाड़ी से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।