फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Two bike riders killed and four injured in different road accidents

अलग अलग सड़क हादसों में दो बाइक सवारों की मौत, चार घायल

Thu, 12 Mar 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Two bike riders killed and four injured in different road accidents
महोबा। जिले में अलग-स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में दो बाइक सवारों की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों में कोहराम है। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आई और दो लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन

कोतवाली चरखारी के ग्राम बम्हौरीकला निवासी राजाभइया (30) पुत्र भैरमलाल अपने साले जीतू के साथ बाइक से महोबा आ रहा था, तभी सुरहा-बबेड़ी मार्ग में सामने से आ रही दूसरी बाइक से आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। दुघर्टना में राजा भइया व जीतू गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि दूसरी बाइक में सवार किशोरीलाल को चोटें आईं। तीनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। जहां राजाभइया की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

दूसरी दुर्घटना मगरिया-टिकरिया मार्ग में घटी। मध्यप्रदेश के थाना हरपालपुर के ग्राम इमिलिया निवासी सोनू कुमार (20) पुत्र चिन्नी बाइक से अपनी ससुराल ग्राम सरानी जा रहा था। तभी मगरिया गांव के समीप सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है। एक अन्य दुर्घटना में ग्राम सूपा निवासी चंद्रपाल (45) पुत्र रामकृपाल व बिलवई निवासी हरप्रसाद (40) बाइक से घर वापस लौटते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed