{"_id":"611bfd728ebc3e43096ee254","slug":"two-arrested-with-lakhs-of-cash-mahoba-news-knp646689192","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की घटनाओं का खुलासा, लाखों की नगदी के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की घटनाओं का खुलासा, लाखों की नगदी के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन
महोबा। कुलपहाड़, चरखारी व पनवाड़ी थाने में हुईं चोरी की तीन बड़ी घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया है। लाखों की नगदी व सोने-चांदी के जेवर के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचा व कारतूस बरामद किए।
कोतवाली कुलपहाड़ के मुढ़ारी गांव निवासी रमेशचंद्र मिश्रा के घर दो अगस्त की रात चोरों ने 2.60 लाख रुपये व सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए थे। पीड़ित ने कोतवाली में चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी के निर्देश पर घटना के खुलासे के लिए कोतवाली पुलिस व एसओजी को लगाया गया था। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर कोतवाली प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह व एसओजी प्रभारी राजबहादुर सिंह नरे टीम के साथ गोविंद नगर कुलपहाड़ में प्रतीक्षालय से दो आरोपियों अनिल कुमार उर्फ लल्ला निवासी कुर्रा हमीरपुर व बृजनंदन कुशवाहा निवासी गहरा पहाड़िया कुलपहाड़ को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस लाइन में चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एसपी सुधा सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने कुलपहाड़ के अलावा चरखारी व पनवाड़ी में हुईं चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की स्वीकारी है। आरोपी अनिल के पास से 2.68 लाख रुपये, सोने-चांदी के जेवर, तमंचा व दो कारतूस बरामद किए गए जबकि दूसरे आरोपी बृजनंदन के पास से तीनों मामलों में सोने-चांदी के जेवर व मोबाइल बरामद हुआ। एसपी ने खुलास करने वाली संयुक्त पुलिस टीम को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की है।