फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Two arrested for vandalising statue of Sant Ravidas

Mahoba News: संत रविदास की प्रतिमा तोड़ने के आरोप में दो गिरफ्तार

Sat, 08 Nov 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 08 Nov 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for vandalising statue of Sant Ravidas
श्रीनगर (महोबा)। ब्लाॅक कबरई के सिजहरी गांव में संत रविदास की प्रतिमा तोड़ने और साइन बोर्ड उखाड़कर फेंकने के मामले में भागे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बोर्ड उखाड़ने में प्रयुक्त ट्रैक्टर व कल्टीवेटर भी कब्जे में लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन

सिजहरी गांव में स्थापित मंदिर में बृहस्पतिवार की रात कुछ लोगों ने संत रविदास की प्रतिमा तोड़ दी थी। बाहर लगा बोर्ड भी उखाड़कर फेंक दिया था। घटना से आक्रोशित सपाइयों, भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर घटनास्थल के बाहर धरना-प्रदर्शन किया था। सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने मौके पर पहुंचकर दो दिन के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। एसपी प्रबल प्रताप सिंह ने घटना के खुलासे के लिए टीमेंं गठित की थीं। सीसीटीवी फुटेज व जांच में गांव के ही निखिल राजपूत और बृजेंद्र रैकवार ने नाम सामने आए।
विज्ञापन

शनिवार को थानाध्यक्ष जयचंद्र सिंह व एसओजी प्रभारी शिवप्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने दोनों आरोपियों को सिजहरी रोड पर बन रहे पुल के पास से गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर और कल्टीवेटर बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर एसपी वंदना सिंह ने बताया कि मामले में 24 घंटे के अंदर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। शेष आरोपियों को भी पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed