{"_id":"6a4bf1c677c5bb530704a251","slug":"two-accused-with-a-bounty-on-their-heads-arrested-for-a-life-threatening-attack-on-a-lawyer-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-126828-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: अधिवक्ता पर जानलेवा हमले के दो इनामी आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: अधिवक्ता पर जानलेवा हमले के दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
महोबा। कचहरी से घर लौटते समय अधिवक्ता पर जानलेवा हमले के दो इनामी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों पर एसपी की ओर से 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। अन्य चार आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी होने पर एक सप्ताह से हड़ताल कर रहे अधिवक्ता सोमवार से काम पर लौट आए।
कोतवाली क्षेत्र के बरातपहाड़ी गांव निवासी अधिवक्ता सतीश अवस्थी 30 जून की शाम बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में मुल्ला का खोड़ा के पास छह लोगों ने घेराबंदी कर पहले फायरिंग की और बाद में डंडा, सब्बल व पत्थरों से हमलाकर लहूलुहान कर दिया था। अधिवक्ता को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। घायल के भाई संजय की तहरीर पर पुलिस ने आकाश, विकास, अनीस, कैलाश, अजय और हनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस दौरान सड़क जाम व प्रदर्शन कर विरोध जताया गया था।
एसपी शशांक सिंह ने दो टीमें गठित की थी। अपराध निरीक्षक आशीष सिंह भदौरिया के नेतृत्व में टीम ने रविवार की रात करिया पठवा पहाड़ के पास से विकास राजपूत निवासी बरातपहाड़ी और हनी सिंह निवासी डाकबंगला महोबा को गिरफ्तार किया। एएसपी वंदना सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम था। घटना में शामिल शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।