फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Twenty thousand workers from being shut stone waste

पत्थर कारोबार बंद होने से बीस हजार श्रमिक बेकार

Tue, 14 Jul 2015 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Tue, 14 Jul 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
Twenty thousand workers from being shut stone waste
यमुना पुल के टूटने और उसके विकल्प न मिलने से पत्थर कारोबार में लगे 20 हजार श्रमिकों के सामने रोजी रोटी के लाले पड़ गए हैं।  एनएचएआई द्वारा दूसरे पुल की स्वीकृति न दिए जाने से पत्थर मंडी कबरई में ट्रकों की धमाचौकड़ी बंद हो गई है, तो वहीं  माल की लोडिंग न होने से पहाड़ों पर काम बंद हो गया है। जिससे क्रेशर प्लांट में लगे 20 हजार से ज्यादा श्रमिक बेकार हो गए हैं। बीस दिन के लंबे इंतजार के बाद उन्हें मंडी में काम न मिलने से एक वक्त की रोटी जुटाना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

कबरई पत्थर मंडी में पहाड़ाें पर 10 हजार से अधिक श्रमिक दैनिक मजदूरी पर काम करते हैं। वहीं माल की लोडिंग पर भी पांच हजार , क्रेशरों पर माल के उत्पादन पर पांच हजार एवं अन्य कामों पर तीन हजार से अधिक श्रमिक काम करते हैं। जिन्हें केवल पत्थर उद्योग के काम का ही दशकों पुराना अनुभव है। ऐसी स्थिति में वे अन्य काम नहीं कर पाते। अब बीस दिन से अधिक गुजर गए हैं लेकिन यमुना पुल की मरम्मत का काम पूरा नहीं हो पाया जिससे श्रमिकों को बिक्री के अभाव में क्रेशर मालिकों और पहाड़ मालिकों ने काम देना बंद कर दिया है। दिन रात पहाड़ तोड़कर पेट पालने वाले मजदूरों के सामने एक वक्त  की रोटी जुटाना भी मुश्किल हो गया है। बघवा पहाड़ में काम करने पाले श्रमिक रामकिशोर अहिरवार, दिनेश प्रजापति, राजू अनुरागी, उमेश, शिव प्रसाद कुशवाहा आदि ने बताया कि रोज-रोज काम की उम्मीद में वेे पहाड़ाें और क्रेशर प्लांटों पर जाते हैं लेकिन उनके कार्य स्थल पर काम न होने की बात कहकर भगा दिया जाता है। बिना काम के मालिक एडवांस भी नहीं दे रहे हैं। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बदतर होती जा रही है। मकरबई पहाड़ पर काम करने वाले सियाराम रैकवार, कुल्लू, राजकिशोर आदि ने बताया कि कि जुलाई माह में स्कूल खुल गए हैं, बच्चों के एडमीशन कराना है किताबों कापी के लिए भी पैसे नहीं हैं कैसे उनक ी पढ़ाई हो इस को लेकर वे परेशान हैं। जल्द से जल्द यमुना पुल चालू हो जाए तो वे काम पर फिर से लौटकर अपनी जीविका चला सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed