{"_id":"5cb8b8b6bdec2214114a4ce1","slug":"truck-gets-spoiled-for-one-hour","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक खराब होने से एक घंटे तक जाम रहा हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक खराब होने से एक घंटे तक जाम रहा हाईवे
Thu, 18 Apr 2019 11:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
mahoba
mahoba
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 18 Apr 2019 11:19 PM IST
सार
पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद खुल सका जाम
विज्ञापन
हाईवे में जाम में फंसे वाहन।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कबरई (महोबा)। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में थाने के पास एक डंपर सड़क पर खराब हो जाने से हाईवे में जाम लग गया। एक घंटे तक जाम लगा रहने से महोबा से कानपुर आने जाने वाले यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। पुलिस ने एक घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक को साइड कराकर जाम खुलवाया। इसके बाद यातायात व्यवस्था बहाल हो सकी।
कबरई से कानपुर की तरफ गिट्टी भरकर जा रहा डंपर हाईवे में अचानक खराब हो गया। जिससे मार्ग संकरा हो गया। इसी बीच दोनों तरफ से तमाम वाहन आ गए। वाहनों की लंबी लाइन लग जाने से जाम लग गया। जाम के चलते महोबा से हमीरपुर, कानपुर, लखनऊ आने जाने वाले तमाम वाहन जाम में फंस गए। एक घंटे तक वाहनों के जाम में फंसे रहने से यात्री खासा परेशान रहे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खराब ट्रक को साइड में कराया। इसके बाद यातायात व्यवस्था बहाल हुई। जाम के चलते तमाम वाहन अपने-अपने गंतव्य स्थान को देर से पहुंच सके। जाम खुलने के बाद यात्रियों और ट्रक व बस चालकों ने राहत की सांस ली।