{"_id":"5797a64d4f1c1bc80a21e907","slug":"truck-driver-pulled-undercut","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक काटकर निकाले चालक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक काटकर निकाले चालक
अमर उजाला महोबा
Updated Tue, 26 Jul 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुआ ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अलीपुरा के समीप तेज रफ्तार ट्रक हाईवे के किनारे खड़े दूसरे ट्रक से भिड़ गया। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक के आगे का हिस्सा दूसरे ट्रक में घुस गया। कटर मशीन से ट्रक की चादर काटकर अंदर फंसे चालक व क्लीनर को बाहर निकाला गया। इसके बाद उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डहर्रा निवासी रविंद्र (26) पुत्र रामेश्वर ट्रक चालक हैं। मंगलवार को रविंद्र व क्लीनर दिलीप (25) पुत्र नारायण पत्थर मंडी कबरई से ट्रक में पत्थर लादकर जा रहा था। हाईवे पर अलीपुरा पावर हाउस के समीप तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक से भिड़ गया। जिससे ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक व क्लीनर गंभीर रुप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने कटर मशीन से ट्रक की चादर काटकर अलग किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। एक अन्य घटना में टेंपो चालक दशरथ (35) पुत्र नारायण दास निवासी भटीपुरा मंगलवार को सवारियां भरकर रेलवे स्टेशन जा रहा था। बाईपास के समीप एक अन्य वाहन टेंपो से टकरा गया। जिससे चालक दशरथ और यात्री झल्लू (50) निवासी ग्राम मुड़ेरी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।