फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Truck bodies were dragged

दुर्घटना के बाद शव को दूर तक घसीट ले गया ट्रक

Tue, 23 Dec 2014 11:35 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Tue, 23 Dec 2014 11:35 PM IST
विज्ञापन
Truck bodies were dragged

झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर साइकिल सवार एक बालक की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। यही नहीं कुचलने के बाद बालक ट्रक के नीचे ही फंस गया। ग्रामीणाें ने तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक में बालक को फंसा देखकर सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन


पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव को बाहर निकलवाया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।

मंगलवार को एक ट्रक झांसी से कुलपहाड़ की तरफ जा रहा था। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर ग्राम महोबकंठ के समीप साइकिल से जा रहे एक बालक की ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई और वह ट्रक में फंसकर घिसटने लगा।
विज्ञापन


चालक को इसकी भनक तक नहीं लगी। ग्रामीणों ने ट्रक के पीछे फंसे बालक को घिसटते देखा तो इसकी सूचना थाना महोबकंठ पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष महोबकंठ रामकेवल पटेल ने सड़क पर पुलिस बल तैनात कर दिया और आ रहे तेज रफ्तार से चले आ रहे ट्रक को रुकवाया। देखा तो ट्रक में पीछे बालक का शव फंसा हुआ था। थानाध्यक्ष ने चालक और मय ट्रक के हिरासत में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की मदद से ट्रक में फंसे शव को बाहर निकलवाया और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। थानाध्यक्ष का कहना है कि शव की पहचान कराने के लिए आसपास के गांवाें में सूचना भिजवाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed