{"_id":"641b4cb0886ceed029072194","slug":"troubled-by-illness-the-young-man-died-mahoba-news-c-12-1-137513-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: बीमारी से परेशान युवक ने जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: बीमारी से परेशान युवक ने जान दी
Thu, 23 Mar 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Thu, 23 Mar 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
अजनर (महोबा)। सीगौन गांव में बीमारी से परेशान युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी।
उसका शव मकान के पीछे लगे पेड़ से रस्सी के फंदे पर लटकता मिला। सगौन गांव निवासी शंकर प्रजापित का पुत्र खेमचंद्र (32) कैंसर की बीमारी से पीड़ित था। परिजनों ने कई स्थानों पर इलाज कराया लेकिन कोई आराम नहीं मिला। इससे खेमचंद्र परेशान रहने लगा। बुधवार की भोर परिजन घर पर सो रहे थे। तभी खेमचंद्र परिजनों को कुछ बताए बिना ही घर से निकल गया। युवक ने बबूल के पेड़ से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। ग्रामीण खेतों की ओर निकले तो युवक का फंदे पर शव लटका देख परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता ने बताया कि उसका पुत्र गंभीर बीमारी से पीड़ित चल रहा था। इसी से परेशान होकर आत्महत्या की है।