फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Troubled by debt and illness, a young man committed suicide

बीमारी से परेशान किसान ने फांसी लगाकर दी जान

Fri, 01 Oct 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Troubled by debt and illness, a young man committed suicide
कबरई (महोबा)। थाना कबरई के खजुरिया पहरा गांव में कर्ज और बीमारी से परेशान किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

खजुरिया पहरा गांव निवासी मुलुवा (45) छह बीघा जमीन में खेती-किसानी करके परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। बीते दो साल से मुलुवा क्षयरोग से पीड़ित था। वह इलाज भी करा रहा था। जिससे परेशान होकर मुलुवा ने गुरुवार की रात मकान के कमरे में लट्ठे से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह परिजनों को जानकारी हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की।
विज्ञापन

मृतक के पुत्र देवीदीन ने बताया कि पिता का दो साल से इलाज चल रहा था। जिसमें काफी पैसा खर्च हो गया। तीन माह पहले उन्होंने बेटी की शादी की थी। उनके ऊपर बैंक का 50 हजार व साहूकारों का 30 हजार रुपये कर्ज था। बीमारी में आराम न मिलने व कर्ज अदायगी की चिंता को लेकर वह परेशान रहते थे। घटना से मृतक के पुत्र देवीदीन, सोनू, मोहित व पुत्रियां फूला, रागिनी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मृतक की पत्नी आलोक कुमारी ने बताया कि बड़ी बेटी फूला की शादी जालौन जिले के रमपुरा में हुई थी। छोटी बेटी रागिनी दिव्यांग हैं। परिवार के मुखिया की मौत से उसके ऊपर बच्चों के भरण-पोषण का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed