फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Trolley driver dies in fierce collision with dumper on highway

Mahoba News: हाईवे पर डंपर से भीषण भिड़ंत में ट्राला चालक की मौत

Sat, 10 Aug 2024 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 10 Aug 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Trolley driver dies in fierce collision with dumper on highway
कबरई (महोबा)। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्राला और डंपर की आमने-सामने भीषण भिड़ंत में ट्राला चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल खलासी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद हाईवे पर एक घंटे तक जाम रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवा कर आवागमन बहाल कराया।
जनपद औरैया के तिलकनगर निवासी लाखन सिंह (35) ट्राला चालक था। शुक्रवार को वह गांव के खलासी सुंदरलाल के साथ पंजाब के होशियारपुर जिले से ट्राला में ट्रैक्टर लादकर मध्य प्रदेश के जनपद कटनी जा रहा था।
विज्ञापन

भोर में सुबह चार बजे हाईवे पर छानी मोड़ के पास कबरई की ओर से गिट्टी लेकर कानपुर जा रहे डंपर से ट्राला की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्राला के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना में चालक लाखन सिंह केबिन में ही फंस गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई जबकि खलासी को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना में डंपर के चालक और खलासी बाल-बाल बच गए।
भिड़ंत के बाद हाईवे पर जाम लग गया। इससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर थानाध्यक्ष कबरई नागेंद्र कुमार नागर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने क्रेन बुलाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे किनारे कराया। तब एक घंटे बाद आवागमन बहाल हो सका। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई है। उनके आने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। दुर्घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed